श्री महेश सामाजिक पारमार्थिक संस्था, इंदौर
अखिल भारतीय माहेश्वरी विवाह योग्य युवक - युवती एवं विशिष्ट प्रत्याशी बायोडाटा विवरणिका, अंतिम तारीख २५ सितम्बर २०२२
आवास व्यवस्था सिमित है, कृपया मोबाइल पर संपर्क कर आवास हेतु फॉर्म भरने के साथ ही बुक करावे। संपर्क सूत्र : ९८२७२३४०३३ प्रत्याशी साथ में होने पर ही आवास व्यवस्था दी जावेगी।
कार्यालय पर नगद या ड्राफ्ट प्राप्त होने पर ही फॉर्म स्वीकार किया जावेगा।
पंजीयन शुल्क रू. 1,500/- साथ जमा कराना आवश्यक है।
फॉर्म में जन्म दिनांक, जन्म समय, जन्म स्थान व जिला भरना आवश्यक है। जिससे पत्रिका के मिलान में सुविधा हो सकें।
समस्त जानकारी फॉर्म में साफ अक्षरों में अंग्रेजी भरें। जन्म दिनांक, फोन, मोबाईल आदि अंको को अंग्रेजी में ही भरें। फॉर्म में दी गई जानकारी हेतु प्रत्याशी एवं अभिभावक स्वयं जवाबदार रहेगें।
पंजीयन शुल्क रू. 1,500/- रखा गया है, जिसमें विवरणिका एक ही दी जावेगी। (२ अभिभावक एवं प्रत्याशी होंगे) एवं ३ दिन का नि: शुल्क चाय नाश्ता एवं भोजन सम्मिलित होगा।
विवरणिका बुलाने के लिए आपको कोरियर या डाक खर्च २००/- अतिरिक्त खर्च देना होगा। जो सम्मलेन के बाद भेजी जावेगी।
फॉर्म उपलब्ध नहीं होने पर फॉर्म की फोटोकॉपी भरकर भेज सकते है।
संबंध करने के पूर्व संबंधित पक्ष की पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लेवें, संस्था की इस मामले में कोई जवाबदारी नहीं रहेगी, यह मात्र समाज सेवा है।
युवक की आयु कम से कम 21 वर्ष व युवती की आयु 21 वर्ष होने पर ही विवरणिका में प्रविष्टी प्रकाशित की जावेगी।
यह सामाजिक सेवा है किसी भी तरह का वाद - विवाद मान्य नहीं होगा, अंतिम निर्णय संस्था का ही रहेगा। उपरोक्त बात को ध्यान में रखकर ही फॉर्म भरें। न्यायालय क्षेत्र इन्दौर ही रहेगा।
आपको मूल रसीद दिखाकर ही विवरणिका कार्यालय से प्राप्त करना होगी। रसीद गुम होने पर नई रसीद नहीं बनाई जावेगी।
तलाकशुदा प्रत्याशी अपनी न्यायालय की प्रतिलिपि फॉर्म के साथ भेजे तभी फॉर्म विवरणिका में प्रकाशित किया जावेगा।
पंजीयन की अंतिम तिथी २५ सितम्बर २०२२ रखी है, इस दिनांक तक ही फॉर्म स्वीकार किये जावेगें। उसके पश्चात् प्राप्त फॉर्म मुख्य विवरणिका में प्रिंट नहीं हो पावेंगे।